मनोरंजन

अभिनेत्री जान्हवी कपूर का वर्कआउट video सोशल मीडिया पर वायरल

Tara Tandi
28 Jun 2021 8:36 AM GMT
अभिनेत्री जान्हवी कपूर का वर्कआउट video सोशल मीडिया पर वायरल
x
अपनी शानदार एक्टिंग और फिटनेस से लोगों को दीवाना बना वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अपनी शानदार एक्टिंग और फिटनेस से लोगों को दीवाना बना वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने अक्सर जिम व फिटनेस सेंटर के बाहर स्पॉट किया जाता है। अब उन्हें एक बार फिर वर्कआउट के बाद फिटनेस सेंटर से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया है। वीडियो में अभिनेत्री मुंबई स्थित अपनी फिटनेस ट्रेनर के सेंटर से बाहर निकलती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में जान्हवी कपूर ऑरेंज कलर का क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वो कोविड -19 प्रोटोकॉल्स को भी फॉलो करती नजर आ रही हैं। उनकी इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्ट्रेस की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस वीडियो पर कमेंट कर उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हाल ही में सारा अली खान और जान्हवी कपूर को अपने फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के फिटनेस सेंटर से वर्कआउट के बाद साथ में बाहर आते हुए स्पॉट किया गया था। वीडियो में सारा ब्लैक कलर के टॉप और ब्लू कलर के शॉर्ट में दिख रही थीं। तो वहीं जान्हवी कपूर व्हाइट टॉप के साथ ब्राउन ट्राउजर में नजर आ रही थी।

बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं।

ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। वहीं उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रूही' में देखा गया है, इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभा है, जिसपर एक दुष्ट आत्मा का साया होता है।


Next Story