मनोरंजन

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट, स्पोर्ट्स ब्रा-शॉर्ट्स से बढ़ाया पारा, Photos से नहीं हटेंगीं नजरें

jantaserishta.com
5 July 2021 4:48 PM IST
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट, स्पोर्ट्स ब्रा-शॉर्ट्स से बढ़ाया पारा, Photos से नहीं हटेंगीं नजरें
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने क्यूट अंदाज के लिए तो फैंस के बीच चर्चा में बनी ही रहती हैं साथ ही एक्ट्रेस अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर भी फैंस के होश उड़ा देती हैं.

वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खासकर कि इंस्टाग्राम पर वे फैंस के लिए लेटेस्ट फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में जाह्नवी कपूर ने व्हाइट आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे बेहद स्टनिंग लग रही हैं.
एक्ट्रेस इस दौरान वे डेनिम जैकेट के साथ स्पोर्ट्स ब्रा में नजर आ रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे पोज देती नजर आ रही हैं. फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने एक हार्ट इमोजी 🤍 शेयर किया है. उनकी इस फोटो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और जाह्नवी की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
जाह्नवी की इस तस्वीर को 3 घंटे में ही 4 लाख के करीब व्यूज मिल गए हैं. उनकी इस तस्वीर पर महीप कपूर समेत अन्य सेलेब्स ने भी कमेंट किया है और एक्ट्रेस की तारीप करते नजर आ रहे हैं. लॉकडाउन फेज में जाह्नवी अपने फ्रैंड्स संग एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों संग एंजॉय करते हुए अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं. इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'वाइल्डफ्लावर, वाइल्डफायर.'
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में धड़क फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वे साल 2020 में गुंजन सक्सेना बायोपिक में नजर आईं जिसमें उनके अभिनय की तारीफ भी की गई. इसके अलावा वे रूही और घोस्ट स्टोरीज जैसे हॉरर प्रोजेक्ट का भी हिस्सा रही हैं. बता दें कि जाह्नवी कपूर के पास इस समय कुछ प्रोजेक्ट्स हैं भी. वे दोस्ताना 2 और गुड लक जैरी में नजर आएंगी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story