मनोरंजन

मां की तरह सुपरस्टार बनना चाहती है एक्ट्रेस जान्हवी कपूर

Subhi
5 March 2022 2:13 AM GMT
मां की तरह सुपरस्टार बनना चाहती है एक्ट्रेस जान्हवी कपूर
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। जाह्नवी कपूर को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। जाह्नवी कपूर को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। आज जान्हवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमा चुकी हैं और अपने करियर को इससे भी ज्यादा बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर भी जाह्नवी की अच्छी फैन फॉलोइंग है, उनकी सादगी और बोल्डनेस दोनों ही फैंस को खूब पसंद आती है। तो चलिए जानते हैं जाह्नवी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

जाह्नवी कपूर निर्माता बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। श्रीदेवी उस समय की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक होने के साथ ही पहली फीमेल सुपरस्टार भी थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्में की, तो जाहिर तौर पर उनकी बेटी उन्हें ही देखकर बड़ी हुई थी। ऐसे में जान्हवी कपूर भी बचपन से अपनी मां श्री देवी की तरह सुपर स्टार बनना चाहती थीं।

जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने कभी भी अपनी बेटी के सपने को लेकर नहीं रोका लेकिन श्री देवी यह नहीं चाहती थीं की उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री में आए। श्री देवी चाहती थीं कि उनकी बेटी जाह्नवी पढ़ाई पर ध्यान दे और डॉक्टर बने।

जान्हवी कपूर ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म धड़क से डेब्यू किया था लेकिन उस समय उनकी मां श्री देवी जीवित नहीं थीं। फिल्म की रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया था। अपनी मां के जाने के बाद जान्हवी बुरी तरह से टूट गईं थीं। हालांकि आज जान्हव कपूर बॉलीवुड में अच्छा नाम कमा रही हैं और कभी कभी उनमें अपनी मां श्री देवी की झलक भी देखने को मिलती है


Next Story