मनोरंजन

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो देख अर्जुन कपूर ने यूं किया रिएक्ट

Tara Tandi
17 July 2021 12:31 PM GMT
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर शेयर किया  वीडियो देख अर्जुन कपूर ने यूं किया रिएक्ट
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। साथ ही वो अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं और अक्सर अपने मजेदार वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं।

अब शनिवार को उन्होंने अपने अक्सा गैंग की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ फनी डांस करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में जान्हवी और उनके दोस्त एक मैशअप सॉन्ग पर फनी एक्टिविटी करते दिख रहे हैं। जिसे देखकर अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे

वीडियो में अभिनेत्री जान्हवी रेड एंड पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस के साथ ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट पहने दिखाई दे रही हैं। इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर जान्हवी ने कैप्शन लिखा, 'लो बजट के साथ अक्सा गैंग की वापसी, नो लोकेशन, नो प्रॉप्स लेकिन अक्स गैंग अभी भी धमाल मचा रहा है।' उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा हैं। साथ ही सेलेब्स और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो पर अभिनेत्री के भाई अर्जुन कपूर ने कमेंट कर लिखा, इस गैंग को एक बीट पर सोलो डांस करने की जरूरत है। इससे पहले भी उन्होंने अपने गैंग के साथ एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ फनी और क्रेजी डांस करती दिख रही हैं और वीडियो वो अजीबो-गरीब हरकतें कर रही हैं। इस वीडियो में वो ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस में बेहद कूल अंदाज में दिख रही हैं। फनी डांस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'अक्सा गैंग वापस आ गया है।'

बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है।

Next Story