मनोरंजन

ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बढ़ाई इंटरनेट पर गर्मी, जीभ दिखाती आई नजर, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
19 Nov 2021 4:31 PM IST
ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बढ़ाई इंटरनेट पर गर्मी, जीभ दिखाती आई नजर, देखें तस्वीरें
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी स्टाइल और अंदाज़ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी जान्हवी का बेहद ही सादगी भरा लुक फैंस का दिल जीत लेता है तो कभी उनका स्टनिंग अवतार फैंस की नींद उड़ा देता है. इन दिनों जान्हवी कपूर छुट्टियां मनाने निकली हैं. पहले अपनी बहन खुशी के साथ जान्हवी कपूर ने दुबई में वेकेशन एंजॉय किया और अब कुछ वक्त लॉस एंजेलिस में रुक कर जान्हवी ने अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरा है. जान्हवी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. इन तस्वीरों में जान्हवी ने ब्लैक कलर का शॉर्ट ड्रेस कैरी किया हुआ है और इन फोटोज में हमेशा की तरह बेहद चार्मिंग लग रही हैं.






बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों छुट्टियों के मूड में हैं. अपनी बहन खुशी कपूर के साथ दुबई में वेकेशन मनाने के बाद जान्हवी लॉस एंजेलिस पहुंच गई हैं. एक ऐसी जगह जिसे जान्हवी अपना घर जैसा समझती हैं. दरअसल जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपलोड की हैं. इन तस्वीरों में जान्हवी ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस और ऊपर से ब्लैक कलर का जैकेट कैरी किया हुआ है. अपने इस ग्लैमरस लुक के साथ जान्हवी ने ब्लैक बूट पेयर अप किए हुए हैं. इन तस्वीरों में जान्हवी लॉस एंजेलिस के कॉफी शॉप में बैठकर कॉफी एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं. इसके अलावा उन्होंने वहां की खूबसूरती से भरी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. यही नहीं अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में जान्हवी शहर की सड़कों पर मस्ती करते हुए घूमती हुई भी दिखाई दे रही हैं. जान्हवी ने अपनी ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लैक एंड व्हाइट हैंडबैग पेयर किया है. इन तस्वीरों में जान्हवी बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल दिखाई दे रही हैं. जान्हवी को देखकर साफ समझा जा सकता है कि वो पूरी तरह रिलैक्सिंग मोड में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं.


जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर के बीच की बॉन्डिंग न सिर्फ फैमिली फंक्शंस में बल्कि सोशल मीडिया पर भी साफ झलकती है. अपनी बहन को लॉस एंजेलिस की सड़कों पर मस्ती करते हुए देखकर भाई अर्जुन कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर कमेंट किया है. अर्जुन कपूर ने लिखा 'ये तो वर्ल्ड टूर है'. जिस पर जवाब देते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा, 'नींद तो हफ्ते में एक ही बार हो पाती है'. वहीं जान्हवी की पोस्ट पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की है. आपको बता दें कि जान्हवी कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है 'Honey I'm home# LA For less than a minute'. जान्हवी कपूर की तस्वीरों पर फैंस के भी बेहद प्यारे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कोई उन्हें एंडोरेबल बता रहे तो कोई ब्यूटीफुल.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story