मनोरंजन

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने 23 की उम्र में किया बड़ा काम, खरीदा नया आलीशान घर, लाखों नहीं करोड़ो में है कीमत

jantaserishta.com
5 Jan 2021 11:08 AM IST
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने 23 की उम्र में किया बड़ा काम, खरीदा नया आलीशान घर, लाखों नहीं करोड़ो में है कीमत
x

फाइल फोटो 

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों में गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच उनसे जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है जो उनकी प्रोफेशनल लाइफ से नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने छोटी सी उम्र में बड़ा काम किया है. करियर बनाने के बाद घर बनाने के लिए जहां लोगों को सालों का समय लग जाता हैं, वहीं बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी ने बॉलीवुड में डेब्यू के कुछ सालों में ही अपने लिए एक नया घर खरीद लिया है. जान्हवी का नया घर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है जो कि एक बिल्डिंग के तीन फ्लोर पर फैला हुआ है.

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के इस नए घर की कीमत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस घर की डील 39 करोड़ रुपए में की है. जान्हवी ने 7 दिसंबर को इस घर की डील का फाइनल कर दिया था.
बताया जा रहा है कि जान्हवी ने घर के लिए 78 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई है. मौजूदा समय में जान्हवी अपनी बहन खुशी और पिता बोनी कपूर के साथ लोखंडवाला में रहती हैं.
जाह्नवी ने बॉलीवुड में 2018 में आई फिल्म धड़क से कदम रखा था. वह आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल में नजर आई थीं. यह फिल्म लॉकडाउन में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.
जान्हवी अभी केवल 23 साल की हैं और अभी उनका फिल्मी करियर भी बस शुरू ही हुआ है. ऐसे में इतना बड़ा इंवेस्टमेंट कर जान्हवी ने सबको चौंका दिया है. जान्हवी अब दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं. इनमें दोस्ताना 2 और रूही अफ्ज़ाना जैसी फिल्में शामिल हैं.
जाह्नवी इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ गोवा में वेकेशन मना रही हैं. दोनों की गोवा से तस्वीर वायरल हो रही हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story