एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को ईडी का समन, 8 दिसंबर को दिल्ली में पूछताछ के लिए बुलाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. कल उन्हें भारत से बाहर जाते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था. उनके खिलाफ ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया था. इसके बावजूद वो भारत से बाहर जा रही थीं. अब खबर आ रही है कि जैकलीन 200 करोड़ की रंगदारी वाले केस में घिरती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस को ईडी की तरफ से फिर समन भेजा गया है और उन्हें 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है जिसमें जैकलीन का नाम भी आया हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





