मनोरंजन

ईडी के सामने पेश हुईं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हो रही पूछताछ, देखें वीडियो

jantaserishta.com
8 Dec 2021 11:25 AM IST
ईडी के सामने पेश हुईं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हो रही पूछताछ, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके लिए उसने बॉलीवुड अभिनेत्री को दिल्ली तलब किया था. अब से कुछ देर पहले ईडी के सामने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पेश हो गई है.



इससे पहले रविवार के जैकलीन को विदेश जाने से रोक दिया गया था. वह अपना शो करने के लिए दुबई जा रही थीं, लेकिन ईडी की लुक आउट सर्कुलर की वजह से उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया. जांच एजेंसी के इस बात की आशंका थी कि वह पूछताछ से बचने के लिए विदेश भाग सकती हैं. हालांकि, कुछ घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें विदेश जाने की अनुमति दे दी गई थी.


मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद करोड़ पति ठग सुकेश चंद्रशेखर पर एक कारोबारी से एक साल के अंदर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप है. उसके खिलाफ जबरन वसूली के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और उसने जेल के अंदर से ही एक रैकेट संचालित किया हुआ है. मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का करीबी माना जाता है. जैकलीन के पिता श्रीलंका के रहने वाले हैं, जबकि मां मलेशिया की हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story