मनोरंजन

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस रैपर बादशाह के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार...सॉन्ग 'पानी-पानी' का फर्स्ट लुक आया सामने

Subhi
1 Jun 2021 4:50 AM GMT
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस रैपर बादशाह के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार...सॉन्ग पानी-पानी का फर्स्ट लुक आया सामने
x
बीते वर्ष जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह एकसाथ म्यूजिक वीडियो 'गेंदा फूल' में नजर आए थे।

बीते वर्ष जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह एकसाथ म्यूजिक वीडियो 'गेंदा फूल' में नजर आए थे। यह लोगों ने इतना पसंद किया कि देखते ही देखते ये दुनियाभर में यूट्यूब पर चौथा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया था। खास बात ये कि गाने में लोगों को जैकलीन और बादशाह के बीच की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। इस वीडियो के पॉपुलर होने के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर बादशाह और आस्था गिल के साथ नए गाने 'पानी पानी' में काम कर रही हैं।

बादशाह और जैकलीन दोनों ने 30 मई को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से गाने का पहला लुक शेयर किया था। म्यूजकि वीडियो का पहला लुक शेयर कहते हुए बादशाह ने कैप्शन में लिखा है,-'काश आपको पता होता कि क्या आ रहा है। कोई मजाक नहीं।'

पोस्टर में गाने का नाम 'पानी पानी' सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। जैकलीन की ओर से शेयर किए गए इस पोस्टर पर अबतक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। जैकलीन और बादशाह ने इससे पहले एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें पीले और नारंगी रंग से गर्म रेगिस्तान पर 'पानी पानी' लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों ही स्टार्स काफी एक्टिव रहते हैं। जैकलीन अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। वे पिछले दिनों कोरोना पीड़ितों की मदद के चलते सुर्खियों में बनी हुई थीं। तब एक्ट्रेस की सड़क किनारे लोगों को खाना-पानी बांटने की तस्वीरें वायरल हुई थीं।



Next Story