मनोरंजन

एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने खरीदा प्रियंका चोपड़ा का घर...कीमत सुनकर उड़ जाएगे होश...देखे VIDEO

Subhi
6 Feb 2021 3:42 AM GMT
एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने खरीदा प्रियंका चोपड़ा का घर...कीमत सुनकर उड़ जाएगे होश...देखे VIDEO
x
अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ने प्रियंका चोपड़ा का घर खरीद लिया हैl

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ने प्रियंका चोपड़ा का घर खरीद लिया हैl 2018 में यह घर निक जोनास के साथ शादी के समय प्रियंका चोपड़ा के पास थाl इसके पहले जैकलिन फर्नांडिस बांद्रा इलाके में किराए पर रहती थीl खबरों के अनुसार जैकलिन फर्नांडिस ने वही घर खरीदा है, जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की 2018 में शादी हुई थीl इस बिल्डिंग का नाम कर्मयोग है और इसकी कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही हैl


पिंकविला की खबरों के अनुसार जैकलिन फर्नांडिस ने जुहू में एक घर खरीदा हैl जिसमें लिविंग एरिया और एक बड़ी बालकनी भी हैl 2019 में प्रियंका और निक ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 20 मिलियन डॉलर में एक घर खरीदा हैl वॉल स्ट्रीट जनरल के अनुसार निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के घर में दो बॉलिंग लेन ऐली हैl इसके अलावा इसमें जिम हैl बार हैl मूवी थिएटर है और इनडोर बॉस्केट बॉल कोर्ट भी हैl साथ ही घर में गेम रूम भी हैl एक पूल टेबल भी हैl दोनों पहले एक दूसरे घर में रहते थे, जिसे उन्होंने 6 मिलियन डॉलर में बेच दिया थाl
जैकलिन फर्नांडिस को पिछली बार शिरीष कुंद्रा की वेब सीरीज मिसेस सीरियल किलर में देखा गया थाl यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज हुई थीl जैकलिन जल्द फिल्म 'बच्चन पांडे', 'भूत पुलिस' और 'सर्कस' में नजर आएंगी।
दो वर्ष से अधिक समय से बांद्रा निवासी और अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज घर की तलाश कर रही थीं। जैकलिन मुंबई के आलीशान जुहू में अपना नया घर बनाने की इच्छुक थी और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने आखिरकार एक घर पसंद कर लिया है। जबकि जैकलिन किराये पर होने के कारण एक घर से दूसरे घर में शिफ्ट करती रहती थी लेकिन अब अंत में श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलिन ने प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर को खरीद लिया है। जैकलिन फर्नांडीज बॉलीवुड अभिनेत्री है और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैl

Next Story