मनोरंजन

अभिनेत्री हिना खान का No Makeup Look वायरल, इस अदा पर भी दिल हार बैठे फैंस

Gulabi
28 Aug 2021 1:56 PM GMT
अभिनेत्री हिना खान का No Makeup Look वायरल, इस अदा पर भी दिल हार बैठे फैंस
x
छोटे पर्दे की स्टाइलिश अभिनेत्री हिना खान ने अब अपनी शुरुआत बॉलीवुड में भी कर ली है

छोटे पर्दे की स्टाइलिश अभिनेत्री हिना खान ने अब अपनी शुरुआत बॉलीवुड में भी कर ली है। हिना खान अक्सर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती रहती हैं। हिना खान के चाहने वाले उन्हें हर रूप में बेहद पसंद करते हैं। अब हाल ही में हिना ने फैंस के साथ अपना नो मेकअप लुक शेयर किया है। जिसे देख उनके फैंस अभिनेत्री पर दिल हार बैठे हैं।

हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते कुछ दिनों से हिना खान अपनी कई स्टाइलिश और दिलकश तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही थीं। जिनमें उनके लुक को देखकर हर कोई उन पर फिदा हो रहा था। वहीं अब हिना ने फैंस के साथ अपनी नो मेकअप लुक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर भी हिना के फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं।

हिना खान ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना खान ने ग्रे कलर का लोअर और क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने एक छोटा सा साइड बैग भी कैरी किया है। आंखों पर चश्मा और खुले बालों में हिना खान का लुक बेहद डिफरेंट नजर आ रहा है। हिना के इस नो मेकअप लुक को उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। सभी लोग हिना खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि हिना खान ने टेलीविजन धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टेलीविजन पर कदम रखा था। इस धारावाहिक में हिना खान ने अक्षरा का किरदार निभाया था। जिसमें उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। कई सालों तक हिना इस धारावाहिक से जुड़ी रहीं। जिसके बाद हिना रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आईं। हिना ने फिल्मों में डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' से किया था। हाल ही में हिना खान की फिल्म 'लाइंस' भी Voot Select पर रिलीज हुई है। फिल्म में हिना ने कश्मीरी लड़की का किरदार निभाया है। ये फिल्म कारगिल युद्ध के दौरान की कहानी पर आधारित है।
Next Story