मनोरंजन

एक्ट्रेस हिना खान ने 12 साल पुरानी यादों को किया ताजा, वायरल हुई ये तस्वीरें

Shubhra Nandy
14 Jan 2021 12:21 PM IST
एक्ट्रेस हिना खान ने 12 साल पुरानी यादों को किया ताजा, वायरल हुई ये तस्वीरें
x
हिना ने अपने फैंस के लिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं हिना की यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस हिना को बधाई भी दे रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेसक | हिना खान अपनी अदाओं और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। आए दिनों वे सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटोज शेयर कर लोगों को चौंकाती आईं हैं। फिलहाल हो हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर केक के साथ बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं। दरअसल हिना खान ने अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं। वे अपने इस खास पल को सेलिब्रेट करती नजर आईं। अब हिना खान टीवी का जाना माना नाम बन चुकी हैं।


हिना ने अपने फैंस के लिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं हिना की यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस हिना को बधाई भी दे रहे हैं साथ ही उनकी फोटो की भी तारीफ कर रहे हैं। हिना अपने करियर के खास दिनों को याद कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने इस खास दिन पर केक काटते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं। उनका यह पिंक कलर का केक काफी खूबसूरत है। इसके साथ ही उनके केक पर एक लड़की और उसके हाथ पर 12 नंबर दिख रहा है। वहीं गोल्डन कलर का HK काफी अच्छा लग रहा है।
हिना के इस फोटोज में No Make-Up लुक दिख रहा है। हिना फोटोज में काफी क्यूट दिख रही हैं। इतना ही नहीं वे आए दिनों अपने बोल्ड फोटोज से लोगों को दीवाना बना देती हैं। हिना की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आए दिनों उनके फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं।
हिना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछले साल वेबसीरीज 'विशलिस्ट' रिलीज हुई थी। यह वेबसीरीज उनके लिए काफी खास है क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड रॉकी ने इस वेबसीरीज से बतौर प्रोड्यूसर एंट्री की है। हिना ने अपने करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से की थी। उन्होंने अपनी जर्नी की शुरूआत के बारे में बताया की उनकी जर्नी काफी खूबसूरत रही है। उन्हें सभी से काफी प्यार मिला।


Next Story