मनोरंजन

बिना Makeup के ऐसी दिखती हैं एक्ट्रेस हिना खान, वायरल हुआ कातिलाना LOOK

Triveni
17 Dec 2020 1:32 PM GMT
बिना Makeup के ऐसी दिखती हैं एक्ट्रेस हिना खान,  वायरल हुआ कातिलाना LOOK
x
सारा अली खान के बाद अब हिना खान भी No MakeUp लुक्स के साथ नजर आईं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सारा अली खान के बाद अब हिना खान भी No MakeUp लुक्स के साथ नजर आईं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हिना हाल ही में अपने मालदीव्स वेकेशन से लौटी हैं। पहले एक्ट्रेस की बिकिनी फोटोज काफी वायरल हुए थीं, वहीं अब नेचुरल लुक देकर वे लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं।

इसके साथ ही हिना ने अपने वर्कआउट की फोटोज भी शेयर की हैं। फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। हिना अपनी पर्सनालिटी और स्टाइलिश लुक के चलते हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। इससे पहले उन्होंने अपने बोल्ड लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जिसमें वे काफी कातिलाना अंदाज में नजर आ रहीं थीं।
एक्ट्रेस अपने वर्कआउट को लेकर काफी सीरियर रहती हैं। आए दिनों वे अपनी एक्सरसाइज की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। बिग-बॉस के घर का हिस्सा बनने के बाद हिना की पॉपुलैरिटी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हिना बिग-बॉस सीजन-14 में बतौर तूफानी सीनियर नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैंन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 10.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

बात हिना के वर्कफ्रंट की करें तो इसी साल उनकी वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' रिलीज हुई थी। इसके अलावा वे लोकप्रिय टीवी सीरियल 'नागिन 4' में नागेश्वरी के रोल में नजर आईं थीं। हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से की थी। यह सीरियल काफी हिट रहा। हिना खान अब बॉलीवुड में अपने कदम जमा रही हैं। वह 'हैक्ड' मूवी में काम कर चुकी हैं।


Next Story