मनोरंजन

एक्ट्रेस हिना खान ने नेहा कक्कड़ के इस सॉन्ग पर दिया गजब एक्सप्रेशन...देखें वायरल VIDEO

Shubhra Nandy
27 Nov 2020 11:26 AM IST
एक्ट्रेस हिना खान ने नेहा कक्कड़ के इस सॉन्ग पर दिया गजब एक्सप्रेशन...देखें वायरल VIDEO
x
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो के जरिए फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो के जरिए फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में हिना खान ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रेड और ब्लैक कलर के खूबसूरत से ड्रेस में नजर आ रही हैं और नेहा कक्कड़ के गाने पर गजब का एक्सप्रेशन दे रही हैं. हिना के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं. हिना खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- फील करो रील करो.

हिना खान के इस वीडियो को एक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही नहीं, फैन्स हिना खान की खूब तारीफ भी कर रहे हैं. वैसे भी सॉन्ग पर डांस के सात ही हिना खान के एक्सप्रेशंस भी बहुत ही कमाल के हैं. इस वीडियो में जिस तरीके से हिना खान एक्सप्रेशन दे रही हैं उनकी जितनी भी तारीफ कि जाए कम है.


हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं.

Next Story