मनोरंजन
एक्ट्रेस हिना खान ने दिया सनबाथ पोज, HOT LOOK देख थम गईं फैंस की सांसें...
Shubhra Nandy
3 Dec 2020 12:12 PM IST

x
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली हिना खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं. वह मालदीव में रहते हुए भी लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली हिना खान (Hina Khan) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं. वह मालदीव में रहते हुए भी लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं. हिना खान ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं. फोटो में हिना खान समुद्र के किनारे पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है, साथ ही लोग उनकी फोटो को लेकर तारीप करते भी नहीं थक रहे. फोटो में हिना खान का पोज और स्टाइल देखने लायक है.
हिना खान (Hina Khan) की इस फोटो को 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, साथ ही फैंस भी इस फोटो पर कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं. इस फोटो में एक्ट्रेस सन बाथ लेते हुए पोज कर रही हैं. फोटो में एक्ट्रेस का ग्लैमरस स्टाइल खूब सुर्खियां बटोर रहा है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हिना खान का स्टाइल यूं सुर्खियों में आ गया हो. इससे पहले भी हिना खान ने बीच से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह बीच पर सैर करते हुए दिखाई दे रही थीं. फोटो के अलावा हिना ने वीडियो भी शेयर किये थे, जिसमें वह बीच पर मस्ती करती हुई नजर आ रही थीं.
हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं.
Next Story





