मनोरंजन
वेस्टर्न आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा
Ritisha Jaiswal
29 Oct 2021 8:10 AM GMT

x
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अपने प्यारी अदाएं और बिंदास अंदाज के लिए हमेशा सोशल मीडिया में छाई रहती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अपने प्यारी अदाएं और बिंदास अंदाज के लिए हमेशा सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। जेनेलिया डिसूजा के वॉडरोब में स्टाइलिश कपड़ों का अच्छा कलेक्शन मौजूद है। वह वेस्टर्न आउटफिट में तो खूबसूरत लगती ही हैं वहीं ट्रेडिशनल अवतार में उनकी क्यूटनेस अधिक बढ़ जाती है। चुलबुली जेनेलिया पर हर तरह के आउटफिट जंचते हैं। जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह बहुत ही प्यारी नजर आ रही हैं।
जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने पीले रंग का मिरर वर्क किया हुआ सलवार-शूट पहना।इस लुक के साथ जेनेलिया ने लाइट मेकअप, पिंक ग्लोसी लिपस्टिक के साथ छोटी सी लाल रंग की बिंदी के साथ लुक पूरा किया। वहीं ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने ड्रेस से मैच करते हुए मिरर ईयररिंग्स पहनें।इस लुक में जेनेलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। हर कोई हार्ट इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं।जेनेलिया ने इससे पहले भी अपवने लुक के कारण सुर्खियों पर छा गई थी। उन्होंने प्रिटेंट सूट-पैंट कैरी किया था।
Next Story