मनोरंजन

एक्ट्रेस गौहर खान ने शेयर की अपनी सगाई की अंगूठी, कही- इसे बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं...

Triveni
13 Nov 2020 8:02 AM GMT
एक्ट्रेस गौहर खान ने शेयर की अपनी सगाई की अंगूठी, कही- इसे बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं...
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से सगाई की है।

जनता से रिश्ता रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से सगाई की है। चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब गौहर खान ने अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लान्ट की है। उन्होंने रिंग पहने हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है।

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरों में उनकी सगाई की अंगूठी साफ नजर आ रही है। गौहर ने फोटोज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'परफैक्ट, मैं इस रिंग को देखने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं।' हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट में उन्होंने रिंग का ब्रैंड प्रमोशन किया है।

एक्ट्रेस के मंगेतर जैद दरबार ने इस फोटो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'और उसने हां कहा।' इसके साथ ही अन्य सेलेब्स गौहर खान की इस फोटो पर कॉमेंट कर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि गौहर औज जैद एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में दोनों की शादी की डेट सामने आई थी। हालांकि, यह डेट अभी भी फाइनल नहीं है, क्योंकि दोनों में से किसी ने भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 24 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। शादी मुंबई के होटल में होगी और दो दिन तक सेलिब्रेशन चलेगा। खबरें यह भी हैं कि दोनों जो हाल ही में गोवा गए थे, वहां इन्होंने प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया है।

नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर हिमांश कोहली को किया जा रहा ट्रोल, एक्टर ने दिया करारा जवाब

कुछ दिनों पहले जैद दरबार के पिता और म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिलेशन पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। इस्माइल ने बताया था कि जैद ने गौहर खान संग रिलेशनशिप की बात अपनी स्टेप मॉम आयशा को फोन कर बताई थी। अगर जैद खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।

Next Story