मनोरंजन

एक्टर सलमान खान पर चिल्लाने से भड़कीं एक्ट्रेस गौहर खान, गुस्से में किया ऐसा...देखें वीडियो

jantaserishta.com
1 Nov 2021 4:46 PM IST
एक्टर सलमान खान पर चिल्लाने से भड़कीं एक्ट्रेस गौहर खान, गुस्से में किया ऐसा...देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: बिग बॉस 15 में इस हफ्ते भी वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. शो में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स संग खूब मस्ती की और उन्हें उनकी गलतियां भी बताईं. सलमान ने कंटेस्टेंट्स से कुछ मजेदार टास्क भी करवाए. एक टास्क के दौरान सलमान के कुछ कहने पर तेजस्वी उनपर चिल्लाते हुए नजर आईं, जिसपर सलमान ने उन्हें फटकार लगाई थी. सलमान खान संग तेजस्वी के इस बिहेवियर पर अब गौहर खान ने भी उन्हें लताड़ा है.

सलमान खान पर चिल्लाने और उनसे खराब टोन में बात करने पर गौहर खान ने तेजस्वी को खरी-खोटी सुनाई है और उन्हें बदतमीज भी बताया है. गौहर ने ट्वीट में लिखा- आपके बात करने के तरीके से आप जंग जीत सकते हैं और जीती हुई बाजी हार सकते हैं. तेजस्वी प्रकाश क्यूट होने का मतलब बदतमीजी नहीं होती.
दरअसल, वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया था, जिसमें उन्हें शमिता और तेजस्वी में से किसी एक को चुनना था, जिसके पास वो मुश्किल समय में मदद मांगने जाएंगे. सबसे पहले उमर ने तेजस्वी का नाम लेकर कारण दिया था कि वो बहुत ज्यादा फन लविंग हैं. लेकिन उमर का यह लॉजिक सलमान को समझ नहीं आया. वो उमर को टोकते हुए कहते हैं- मुश्किल समय में फन लविंग कैसे काम आएगा.
सलमान की इस बात पर तेजस्वी उनपर चिल्लाते हुए कहती हैं- आप बार-बार यह बात क्यों दोहरा रहे हैं कि यह मेरे पास मुश्किल समय में नहीं आ सकता है. तेजस्वी का इस टोन में बात करना सलमान को बिल्कुल गंवारा नहीं होता है और वो उनको फटकार लगाते हुए कहते हैं- आप मुझसे इस तरह से क्यों बात कर रही हैं? ये चीजें मेरे साथ मत करना मैडम.
सलमान गुस्से में आगे कहते हैं- कोई मर रहा है तो उसे आपके पास कॉमेडी के लिए आना चाहिए, क्योंकि आप फन लविंग हैं. यह क्या बात हुई. सलमान को नाराज देखकर तेजस्वी उनसे माफी भी मांगती हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story