मनोरंजन

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने शेयर की KISS करते फोटो, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास

jantaserishta.com
24 Oct 2021 6:36 PM IST
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने शेयर की KISS करते फोटो, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ईशा गुप्ता अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। इस बीच ईशा ने अपने पैरेंट्स के फोटोज और वीडियो शेयर किया है, जिसके चलते वो चर्चा में गई हैं। दरअसल 24 अक्टूबर को ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज और एक वीडियो शेयर किया। ईशा के इस पोस्ट में उनके मां और पिता नजर आ रहे हैं। ईशा ने ये पोस्ट उन दोनों को वेडिंग एनीवर्सरी की शुभकामनाएं देने के लिए किया है। एक तस्वीर में जहां ईशा के माता- पिता किस करते दिख रहे हैं तो वहीं वीडियो में दोनों डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही ईशा ने उनकी वेडिंग फोटो भी शेयर की है।

ईशा के इस पोस्ट को सेलेब्स और फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। ईशा के पोस्ट पर मीका सिंह से लेकर गौतम रोड़े तक ने कमेंट किया और फोटोज- वीडियो को क्यूट बताते हुए तारीफ की। एक ओर जहां इस पोस्ट को पसंद किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की है। एक ट्रोल ने लिखा- 'इसे कलयुग कहते हैं।' वहीं कुछ ट्रोल्स ने मीका सिंह के कमेंट पर भी राखी सावंत का जिक्र करते हुए उन्हें ट्रोल किया। याद दिला दें कि ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। ईशा गुप्ता के सुपर हॉट अंदाज को एक ओर जहां काफी पसंद किया जाता है तो वहीं उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है। बोल्ड फोटो शेयर करने पर ईशा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में हाल ही में कहा था, "ये तो सीधे तौर पर लैंगिक असमानता है। बहुत सारे अभिनेता सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीरें शेयर करते हैं, लेकिन तब उनसे कवर करने के लिए क्यों नहीं कहा जाता? लोग उन्हें देखते हैं और बोलते हैं- 'वाह भाई क्या बॉडी है'।"


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story