मनोरंजन

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की मिरर सेल्फी, पर्पल आउटफिट में बिखेरा लाइक्स का बौछार

Shubhra Nandy
3 Feb 2021 4:16 PM IST
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की मिरर सेल्फी, पर्पल आउटफिट में बिखेरा लाइक्स का बौछार
x
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी खूबसूरती में जहां किसी से कम नहीं हैं वहीं उनकी एक्टिंग भी लाजवाब है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) खूबसूरती में जहां किसी से कम नहीं हैं वहीं उनकी एक्टिंग भी लाजवाब है. सोशल मीडिया पर उन्हें अकसर अपनी तस्वीरें शेयर करते देखा जा सकता है. इन दिनों एक्ट्रेस (Divyanka Tripathi Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है. एक्ट्रेस को इस सेल्फी में पर्पल आउटफिट में देखा जा सकता है. इस फोटो पर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है करीब . . . और करीब, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं.

फैंस कर रहे हैं दिव्यांका की तस्वीर पर कमेंट्स की बौछार
एक फैन ने लिखा है और कितने करीब, एक फैन ने लिखा है आप हमारे दिल के बिलकुल करीब हैं दिव्यांका एक फैन ने लिखा है प्रीटीऑसम स्माइल, एक फीमेल फैन ने लिखा है आपकी तस्वीर देखकर सुबह और भी सुहानी हो जाती है.



दिव्यांका का पपेट डांस भा गया था फैंस को
हाल ही में दिव्यांका ने फिर से अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो पपेट डांस करती नजर आ रही थीं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मजेदार अंदाज में पपेट डांस (Puppet Dance) कर रही हैं. इस वीडियो को अभी तक इसे दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को शेयर कर उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा. उनके इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. दिव्यांका त्रिपाठी को 13 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं.
मिस भोपाल रह चुकी हैं दिव्यांका
टीवी पर इशिता नाम से पॉपुलर दिव्यांका त्रिपाठी 36 साल की हो गई हैं. 14 दिसंबर 1984 को उनका जन्म भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था. उन्होंने कभी सोचा नहीं था की वे टीवी सीरियल में काम करेंगी. मिडिल क्लास फैमिली में जन्मीं दिव्यंका कभी आर्मी अफसर बनना चाहती थीं. माता-पिता दोनों एनसीसी कैडेट रहे थे इसलिए दिव्यंका भी कई साल एनसीसी कैडेट रहीं भोपाल से आने वाली दिव्यंका त्रिपाठी साल 2004 में 'मिस भोपाल' रह चुकी हैं.
ऐसे हुई थी दिव्यांका के करियर की शुरूआत
टेलीविजन पर पसंदीदा कलाकारों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' धारावाहिक से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद तो अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर ये हैं मोहब्बतें,नच बलिए और द वॉयस जैसे रिएलिटी शो में काम कर घर घर का जाना पहचाना नाम नाम बन गईं. आखिरी बार एक्ट्रेस 'ये है मोहब्बतें' में दिखाई दी थीं, जिसमें उनकी जोड़ी को करण पटेल के साथ काफी पसंद भी किया गया था.


Next Story