मनोरंजन

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का इंटरव्यू में खुलासा, इंडस्ट्री में आने के लिए देना पड़ा ये बलिदान

jantaserishta.com
25 Sept 2021 3:06 PM IST
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का इंटरव्यू में खुलासा, इंडस्ट्री में आने के लिए देना पड़ा ये बलिदान
x

भारतीयों को चाय से कुछ खास मोहब्ब्त होती है. ये है मोहब्बतें फेम टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी इन्हीं में से एक हैं. लेक‍िन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद उन्हें अपने इस प्यार की कुर्बानी देनी पड़ गई. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी इस चाय की लत के बारे में बताया.

ETimes से बातचीत में दिव्यांका ने कहा- 'मैं भोपाल की हूं और वहां बिताए मेरे दिनों में चाय एक अहम हिस्सा थी. इंडस्ट्री में आने के बाद जो सबसे बड़ी कुर्बानी मैंने दी वो चाय की है.' उन्होंने आगे बताया कि घंटों-घंटों चलने वाली शूट‍िंग के समय चाय से ही उन्हें काम करने का सहारा मिला. वे कहती हैं- 'ये है मोहब्बतें की शूट‍िंग के समय मैंने काफी चाय पी थी. एक एक्टर डायट फॉलो करना चाहते थे पर वो चाय नहीं छोड़ सके. उस समय मैं हर रोज 8 से 10 कप चाय पी लेती थी, मुझे लगा ऐसा करने में कोई नुकसान नहीं है.'
'जब पहले पहल मैंने चाय छोड़ने की आदत बनाना शुरू किया तब मुझे सिर में बहुत दर्द रहता था. पर आज मैं खुश हूं कि मैंने ये छोड़ दिया है.' दिव्यांका ने चाय के नुकसान के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा- 'मुझे एस‍िडिटी जैसे कुछ हेल्थ इशूज थे जो कि अब नहीं हैं. दूध और चीनी के साथ चाय पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं है और मैं उस वक्त कुछ ज्यादा ही चाय पिया करती थी.'
'चाय छोड़ने के एक महीने बाद मेरी स्क‍िन ग्लो करने लगी. ऐसे शहर जहां लोग कई दफा चाय पीते हैं, वहां की होने के कारण मेरे लिए ये मुश्क‍िल था पर सेहत से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story