मनोरंजन

दुबई में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने मनाया पति विवेक का जन्मदिन, दिया ये खास सरप्राइज

Gulabi
8 Nov 2021 6:50 AM GMT
दुबई में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने मनाया पति विवेक का जन्मदिन, दिया ये खास सरप्राइज
x
दिव्यांका ने 5 मिनट की एक लंबी चौड़ी वीडियो पोस्ट की है

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) आज यानी 8 नवंबर को पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन को मनाने के लिए एक्ट्रेस दुबई पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने दिव्यांका ने एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें डिनर इन द एयर इन्जॉय कर रहे हैं।


दिव्यांका ने 5 मिनट की एक लंबी चौड़ी वीडियो पोस्ट की हैजिसमें देखा जा सकता है कि दिव्यांका और विवेक काफी ऊंचाई पर मौजूद हैं और डिनर टेबर पर बैठे हैं। दोनों काफी खुश हैं और थोड़े थोड़े डरे हुए भी हैं। क्योंकि दोनों हवा में बैठे हैं और डिनर का मजा ले रहे हैं। दरअसल, ये दुबई की एक लोकेशन है जहां पर हैंगिंग रेस्ट्रोरेंट हैं। दिव्यांका ने बर्थडे ईव पर विवेक के लिए ये सरप्राइज़ रखा और दोनों जा पहुंचे इस खास रेस्ट्रोरेंट में। वहीं एक्टर विवेक ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे दोनों आराम से हवा में बैठे नजर आ रहे हैं।




बता दें दिव्यांका और विवेक दोनों ही घूमने के काफी शौकीन हैं और वो अपनी वेकेशन पिक्स और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) टीवी के पॉपुलर और क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों काफी समय से साथ हैं और आज भी दोनों के बीच का प्यार वैसा ही बरकरार है।

बता दें कि दोनों की लव कम अरेंज मैरिज है। दिव्यांका से पहले उनकी मां को विवेक पसंद आ गए थे। दरअसल, विवेक ने दोनों की स्टोरी का किस्सा एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने बताया था कि दोनों को उनके साथ शो ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) में काम करने वाले एक एक्टर और दोनों के कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था।

विवेक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में शो ये है आशिकि से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह एक वीर की अरदास- मीरा में नजर आए थे। हालांकि सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी विवेक को शो ये है मोहब्बतें से मिली। इस शो में उन्होंने पुलिस वाले का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं इसी शो के जरिए दिव्यांका और विवेक साथ आए। तो वहीं दिव्यांका खतरों के खिलाड़ी 11 से फिर छा गईं। इस शो के बाद उनकी फैन फोलोइंग पहले से ज्यादा बढ़ गई है। यहां तक कि लोग उन्हे इस सीजन का विनर भी मान बैठे थे। हालांकि वो ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकीं और अर्जुन बिजलानी बाजी मार ले गए।
Next Story