मनोरंजन

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन्स देते हुए झाड़ियों के पीछे छिपकर कराया फोटोशूट

Tara Tandi
21 Sept 2021 6:43 PM IST
एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन्स देते हुए झाड़ियों के पीछे छिपकर कराया फोटोशूट
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. दिव्या (Divya Khosla Kumar) ने झाड़ियों के पीछे छिपकर ये तस्वीरें खिंचवाई हैं और इनमें वह काफी अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन्स के साथ नजर आ रही हैं.

दिव्या (Divya Khosla Kumar) की ये PHOTOS इंटरनेट पर जमकर शेयर की जा रही हैं. हालांकि इस फोटोज को देखने वालों के जेहन में ये सवाल भी है कि उन्होंने इस तरह का फोटोशूट क्यों करवाया है?
दिव्या खोसला (Divya Khosla Kumar) ने सिर पर पल्लू लिया हुआ है और वह बेतहाशा मुस्कुराती दिखाई पड़ रही हैं. एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया है और काफी खुश दिख रही हैं.
दिव्या (Divya Khosla Kumar) का ये अंदाज कई फैंस को पसंद भी आ रहा है और उन्होंने कॉमेंट करके दिव्या (Divya Khosla Kumar) के लुक्स की तारीफें भी की हैं. एक्ट्रेस ने ब्रह्मकुमारीज ओम शांति रिट्रीट सेंटर में ये फोटोशूट कराया है
जहां तक इन फोटोज में दिव्या (Divya Khosla Kumar) द्वारा दिए गए कैप्शन का सवाल है तो एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ लिखा- रूह पाख ना हो तो चेहरे का नूर. बस चंद लम्हों का मेहमान होता है.
दिव्या खोसला (Divya Khosla Kumar) ने लिखा- खूबसीरती अगर खुदा ने हो बक्शी. तो ताउम्र खूबसूरत इंसान होता है. मालूम हो कि एक्टिंग के अलावा भी दिव्या कई क्षेत्रों में सक्रिय हैं.
भूषण कुमार (Bhushan Kumar) के साथ दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की साल 2005 में शादी हुई थी और तब से लेकर अभी तक उन्होंने कई फिल्मों का डायरेक्शन और प्रोडक्शन भी किया है.
दिव्या खोसला (Divya Khosla Kumar) की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने कई बार म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है.


Next Story