मनोरंजन

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सफेद बिकिनी में दिखाईं दिलकश अंदाज...तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

Subhi
5 April 2021 2:00 AM GMT
एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सफेद बिकिनी में दिखाईं दिलकश अंदाज...तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी बोल्डनेस के जरिए इंटरनेट पर छाई रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी बोल्डनेस के जरिए इंटरनेट पर छाई रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट साझा करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में दिशा कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर सफेद बिकिनी में अपनी एक बोल्ड फोटो साझा की है। बिकिनी में दिशा समुंदर किनारे सिजलिंग पोसज दे रही हैं। वहीं इस फोटो में दिशा के अंदाज पर फैंस फिदा होते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक सेशन चलाया, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि उन्हें समुंदर और पहाड़ों में से क्या सबसे ज्यादा पसंद है?

इस सवाल को दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी ने शेयर करते हुए एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, इस फोटो में दिशा व्हाइट टू-पीस में नजर आ रही हैं। उनके पीछे समुंदर नजर आ रहा है और इसे शेयर करते हुए दिशा ने बताया है कि पहाड़ से ज्यादा उन्हें बीच पसंद है। दिशा की ये फोटो किसी पुराने वैकेशन की मालूम होती है।
इसके अलावा दिशा ने फैंस के एक सवाल के जवाब में ये भी बताया है कि उनकी आंख के नीचे एक मोल है। दिशा ने 'जस्टिस लीग' को अपनी फेवरेट फिल्म बताया है। बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली दिशा ने फैंस के एक सवाल का जवाब देते हुए खुद को इंट्रोवर्ट बताया है।


Next Story