मनोरंजन

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने शेयर किया मालदीव्स वेकेशन की तस्वीरें...टाइगर श्रॉफ के साथ कर रही हैं एंजॉय

Subhi
19 April 2021 5:19 AM GMT
एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने शेयर किया मालदीव्स वेकेशन की तस्वीरें...टाइगर श्रॉफ के साथ कर रही हैं एंजॉय
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को रविवार को उन्हें रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को रविवार को उन्हें रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां से दोनों ने मालदीव के लिए उड़ान भरी थी। अब अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।


एक्ट्रेस ने अपनी इन तस्वीरें को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इन वीडियोज में वो क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। उन्होंने स्विमिंग पूल पर एंजॉय करते हुए एक वीडियो शेयर की है, वीडियो में कोई भी दिख नहीं रहा है। वहीं दूसरी वीडियो क्लिप में अभिनेत्री ने अपने ब्रेकफास्ट को शेयर किया है। साथ में एक अंग्रेजी सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है। वहीं उन्होंने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो लाइट रेड ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं।



आपको बता दें कि उनके मुंबई एयरोपर्ट की तस्वीरों को एक पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस तस्वीर में एक्ट्रेस पिंक कलर के टॉप के साथ ओवर साइज श्रग पहने दिख रहीं थी।



तो वहीं अभिनेता टाइगर श्रॉफ ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे थे। तस्वीरों में दोनों कोविड-19 प्रोटोकॉल्स को फॉलो करते नजर आ रहे थे। साथ ही पैपराजी ने दावा किया था कि दोनों साथ में मालदीव के लिए रवाना हुए हैं।



Next Story