मनोरंजन

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने शेयर की बेहद ही BOLD तस्वीरें, लोगों ने किया ट्रोल, आपने देखा क्या?

jantaserishta.com
14 Nov 2020 6:46 PM IST
एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने शेयर की बेहद ही BOLD तस्वीरें, लोगों ने किया ट्रोल, आपने देखा क्या?
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह समंदर किनारे बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. खुले बालों में दिशा पाटनी काफी इंटेंस लुक देती दिखाई पड़ी नजर आ रही हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृष्णा श्रॉफ और आएशा श्रॉफ ने कमेंट करके दिशा के लुक्स की तारीफें की हैं. कृष्णा ने कमेंट करके लिखा- डैम. आएशा श्रॉफ ने दिशा की तारीफ करते हुए लिखा- वाह दीशू.

दिशा की इस तस्वीर को 17 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक और शेयर किया है. कमेंट बॉक्स में ढेरों फैन्स ने दिशा पाटनी की तारीफें की हैं.


दिशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली दिशा को 4 करोड़ से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं.

दिशा पाटनी की इन बिकिनी तस्वीरों को जहां लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया है वहीं तमाम लोगों ने उन्हें इन तस्वीरों पर ट्रोल भी किया है. दिशा के बोल्ड लुक के लिए उन्हें दिवाली पटाखा जैसे कमेंट करके यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं.




बता दें कि दिशा ने बीते दिनों एक खूबसूरत आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिन्हें उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ और टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने लाइक किया था.

दिशा पाटनी के प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो पीची बार उन्हें आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू स्टारर फिल्म मलंग में देखा गया था. इस फिल्म को मोहित सूरी ने बनाया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story