मनोरंजन

एक्ट्रेस दिशा पाटनी बिकिनी टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में समंदर किनारे दिखीं घूमती, वायरल हुआ VIDEO

Subhi
27 Aug 2021 3:15 AM GMT
एक्ट्रेस दिशा पाटनी बिकिनी टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में समंदर किनारे दिखीं घूमती, वायरल हुआ VIDEO
x
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस में से हैं। फिल्मों के साथ-साथ दिशा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।

दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस में से हैं। फिल्मों के साथ-साथ दिशा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। उनका हर पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाता है। फिल्मों में ही नहीं दिशा असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड हैं। एक बार फिर से उन्होंने वीडियो के जरिए अपनी हॉटनेस दिखाई है। दिशा ने समंदर किनारे से थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि वह इसे मिस कर रही हैं।

वीडियो में दिशा बिकिनी टॉप और स्कर्ट पहने हुए रिजॉर्ट में दिखाई दे रही हैं। वह समंदर के खूबसूरत नजारों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने बालों को खुला रखा है। वीडियो को शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं 'मिसिंग'। उनके वीडियो पर फैंस से लेकर सितारों तक के जबरदस्त कमेंट्स आए हैं। उनके इस वीडियो पर अभी तक 14 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
किसी ने उन्हें हॉटी बताया तो कोई उनके इस सिजलिंग अवतार पर फिदा हो गया है। बता दें कि दिशा का यह वीडियो मालदीव ट्रिप के दौरान का है। वह कुछ समय पहले टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव गई थीं।
दिशा पाटनी ने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के किरदार में दिखे थे। धोनी की बायोपिक के बाद दिशा ने जैकी चैन के साथ फिल्म 'कुंग फू योगा' (2017) में काम किया। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'राधे' है, जिसमें वह सलमान खान के अपोजिट थीं। वहीं दिशा जल्दी ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगी।


Next Story