मनोरंजन
एक्ट्रेस का निधन: सेलेब्स की प्राइवेसी पर फिर उठे सवाल, एक्टर ने की मीडिया की आलोचना
jantaserishta.com
29 Jun 2025 9:02 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन की "असंवेदनशील" कवरेज को लेकर मीडिया की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मीडिया से किसी की दुख की घड़ी को कवर करने का औचित्य पूछा है। उन्होंने सवाल किया कि इससे आम लोगों को क्या लाभ होता है।
दरअसल, अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में मीडिया को फटकार लगाते हुए, एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "एक बार फिर मीडिया ने किसी इंसान के निधन को असंवेदनशील तरीके से कवर किया। मुझे समझ में नहीं आता कि आपको किसी के दुख को कवर करने की जरूरत क्या है। हर कोई इस समय इतना असहज दिखता है, इससे किसी को क्या फायदा मिलेगा? मीडिया से मेरा अनुरोध है कि कोई भी नहीं चाहेगा कि उसकी अंतिम यात्रा को इस तरह से कवर किया जाए।"
उल्लेखनीय है कि शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को 42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। उनके पति पराग त्यागी शेफाली जरीवाला को बेलेव्यू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए। जहां अस्पताल पहुंचते ही शेफाली की जांच कर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बताया है कि शेफाली पिछले सात-आठ साल से नियमित रूप से एंटी-एजिंग दवाओं का सेवन कर रही थी। उनके घर पर 27 जून को पूजा का आयोजन था, जिसके कारण शेफाली व्रत पर थीं, इसके बावजूद उन्होंने उसी दिन दोपहर में एंटी-एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया था। ये दवाएं उन्हें वर्षों पहले एक डॉक्टर की सलाह पर दी गई थीं, और तब से वह हर महीने यह ट्रीटमेंट लेती आ रही थीं। पुलिस को इस बात का संदेह है कि उनकी अचानक मृत्यु का एक बड़ा कारण ये दवाएं भी हो सकती हैं, जिसके चलते कार्डियक अरेस्ट हुआ।
एक सूत्र ने बताया कि रात 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच उनकी तबीयत कथित तौर पर तेजी से बिगड़ गई, उनका शरीर कांपने लगा और वह बेहोश हो गईं। जांच में अब तक किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य, नौकर और बेलव्यू अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं।
Tagsशेफाली जरीवाला का निधनशेफाली जरीवालामीडिया की आलोचनासेलेब्स की प्राइवेसीShefali Jariwala diesShefali Jariwalamedia criticismprivacy of celebs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





