मनोरंजन

लड़को के 'प्राइवेट पार्ट' को लेकर ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कही ये बात, ट्वीट हो रहा जमकर वायरल

Rounak Dey
27 March 2021 11:40 AM IST
लड़को के प्राइवेट पार्ट को लेकर ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कही ये बात, ट्वीट हो रहा जमकर वायरल
x
दीया ग्रीन बिकीनी और प्रिंटेड Shrug में बेहद हसीन नजर आ रही थीं।

बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia mirza) पिछले महीने अपनी शादी के कारण एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थीं। दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को बिजनसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। इस शादी के बाद अभी दीया और वैभव हनीमून मनाने के लिए मालदीव (Maldives) गए हुए हैं। इस बीच दीया ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है जो वायरल हो गया है। दरअसल दीया ने अपने ट्वीट (Dia mirza Tweet) में पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर कॉमेंट किया है।




दीया ने एक रिपोर्ट को ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि वैज्ञानिकों की नई रिसर्च में पता चला है कि प्रदूषण के कारण पुरुषों का प्राइवेट पार्ट छोटा हो रहा है और शुक्राणुओं में कमी आ रही है। इस रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए दीया ने लिखा, 'अब शायद दुनिया क्लाइमेट क्राइसिस और वायु प्रदूषण को थोड़ा और गंभीरता से लेगी?'
बता दें कि दीया ने एक दिन पहले ही मालदीव से अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों को दीया मिर्जा के पति वैभव ने क्लिक किया था और दीया ग्रीन बिकीनी और प्रिंटेड Shrug में बेहद हसीन नजर आ रही थीं।


Next Story