मनोरंजन

जश्न-ए-बहारा सॉन्ग पर झूमती दिखीं एक्ट्रेस दीपिका सिंह... देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
13 March 2021 2:31 PM IST
जश्न-ए-बहारा सॉन्ग पर झूमती दिखीं एक्ट्रेस दीपिका सिंह... देखें VIDEO
x
टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने 'दीया और बाती हम' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने 'दीया और बाती हम' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई. एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी खूब पहचान रखती हैं. दीपिका सिंह नियमित अंतराल पर अपने डांस वीडियो फैन्स के बीच शेयर करते हैं. उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जोधा अकबर फिल्म के गाने जश्न-ए-बहारा पर झूमकर डांस करती दिख रही हैं. दीपिका सिंह का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

दीपिका सिंह ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है: "कैसे कहें क्या है सितम, सोचते हैं अब ये हम...इस गाने को बहुत पसंद करती हूं. साथ ही आप लोगों भी बहुत प्यार मिलता है." दीपिका सिंह के इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है दीपिका सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेबसीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है





Next Story