मनोरंजन

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मोनोक्रोम तस्वीरें की शेयर

Tara Tandi
28 Sep 2021 7:45 AM GMT
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मोनोक्रोम तस्वीरें की शेयर
x
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने दिलकाश अंदाज को चलते सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो मुस्कुराती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री स्ट्राइप्ड स्वेटर टॉप में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

पहली तस्वीर में एक व्यक्ति दीपिका को शूट के लिए तैयार करता दिख रहा है। वही दूसरी तस्वीर में वो अपने स्वेटर की बाजू पकड़कर मुस्कुराती दिख रही है। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, बिफॉर आफ्टर। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर जबरदस्त रिपॉन्स मिल रहा है। तस्वीरों को अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


वहीं इससे पहले उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 83 का एक पोस्टर शेयर था। करीब खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में अभिनेता कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके पति रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। विश्वकप विजेता पूर्व भारतीय कैप्टन कपिल देव की बायोपिक फिल्म 83 इस के अंत में क्रिसमस पर हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

इसके अलावा वो सिद्धर्थ आनंद के निर्देशन में बनी रही फिल्म पठान में अभिनेता शाहरुख खान के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। बता दें फिल्म के दुबई शेड्यूल की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे। साथ ही दीपिका शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अहम भूमिका में होगी।


Next Story