मनोरंजन

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हो रहीं ट्रोल, जानें क्या है वजह?

jantaserishta.com
7 July 2023 5:29 PM IST
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हो रहीं ट्रोल, जानें क्या है वजह?
x
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने पति के जन्मदिन के मौके पर कोई पोस्ट नहीं करने पर बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
दीपिका सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और फॉलो की जाने वाली हस्तियों में से एक हैं। उनके 74.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दीपिका पॉपुलैरिटी, वाइड ग्लोबल अपील और स्टारडम के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका ने रणवीर के जन्मदिन पर उनके लिए कुछ भी पोस्ट नहीं किया, जिससे उनके फैंस नाराज हो गए। अपनी निराजगी व्यक्त करते हुए फैंस ने दीपिका की लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट का सहारा लिया। इस फोटो में वह आइसक्रीम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।
एक यूजर ने लिखा, "मैं पूरे दिन दीपिका के इंस्टा पर रणवीर की बर्थडे विश पोस्ट का इंतजार कर रहा था", जबकि दूसरे ने कहा: "पति के जन्मदिन का पोस्ट नहीं लगाया???"
एक अन्य फैन ने कमेंट किया, "अपने पति के जन्मदिन पर कुछ पोस्ट करो"। दूसरी ओर, रणवीर के सोशल मीडिया पर फैंस और मशहूर हस्तियों की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।
बी-टाउन के सबसे पावरफुल कपल्स में से एक माने जाने वाले दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली में पारंपरिक कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे, इसमें उनके साथ आलिया भट्ट हैं। जबकि, दीपिका के पास 'प्रोजेक्ट के', 'फाइटर' और 'जवान' है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story