मनोरंजन

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ग्रेटर नोएडा में हुए फैशन शो में पहुंची

Admin Delhi 1
2 Jun 2022 3:41 PM GMT
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ग्रेटर नोएडा में हुए फैशन शो में पहुंची
x

दिल्ली एनसीआर न्यूज़: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में जैन इंटरनेशन ट्रेड आर्गनाइजेशन (जीतो) की महिला विंग ने खेल के साथ महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए फैशन शो का आयोजन किया। इसमें फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक सदस्य नम्रता जैन ने की। शुरुआत में एंजल्स एकेडमी के बच्च स्पोट्र्स ड्रेस पहनकर रैंप पर उतरे। डिजाइनर अर्शिया जैन और बनी लूथरा ने रैंप पर कैटवाक किया। नई दिल्ली लेडीज विंग की चेयरपर्सन सुरभि जैन ने लेबल आशा गौतम ने भारतीय कपड़ों को चार चांद लगाए। इस शो में जीतो विंग की नामी हस्तियों ने प्रोत्साहन दिया। फैशन शो में शामिल लोगों ने कोमल जैन के बैग की सराहना की। इस शो में गुजरान वाला जूलरी ने सुंदरता और कपडों पे चारचांद लगाया। इस मौके पर अनीता मार्डिया, गौतमी जैन, रंजू जैन, मीनाक्षी एस जैन प्रियंका जैन, सृष्टि जैन आदि शामिल रहीं।



Next Story