मनोरंजन
एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने शेयर की पति संग बेहद रोमांटिक तस्वीरें, Couple ने करवाया गजब का फोटोशूट
Shubhra Nandy
5 Jan 2021 1:05 PM IST

x
इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड लुक रखने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बासु भले ही पर्दे से दूर हों, लेकिन उनकी बोल्ड तस्वीरें और गजब के हॉट फोटोज लोगों को दीवाना बना देते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड लुक रखने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बासु भले ही पर्दे से दूर हों, लेकिन उनकी बोल्ड तस्वीरें और गजब के हॉट फोटोज लोगों को दीवाना बना देते हैं। फिलहात तो बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बेहद ही रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
फोटोज में बिपाशा ने करण को अपनी बाहों में ले रखा है। उनका ये रोमांटिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इन खास तस्वीरों को शेयर करने के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा- "हर सेकेंड गिन रही हूं....दुग्गा दुग्गा"
फोटोज में बिपाशा अपने प्राइवेट टाइम को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इससे पहले बिपाशा ने न्यू ईयर पर करण के साथ अपनी स्विमिंग पूल की बोल्ड फोटो शेयर की थी। जिसमें दोनों की हॉट केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आग लगा रही थी। दोनों ही अपने क्वालिटी टाइम को एन्जॉय करते दिखाई दे रहे थे। एक्ट्रेस की फोटोज पर जबरदस्त लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2000 से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। वहीं अक्षय कुमार के साथ वे साल 2001 में 'अजनबी' फिल्म में दिखाई दीं थीं। इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव रोल किया था। बिपाशा को सर्वश्रेष्ट शुरुआत के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
इससे बाद उन्होंने एक के बाद एक शानदार फिल्में कर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। उनकी फिल्म 'राज़', 'अलोन', 'क्रीचर 3डी', 'नो एंट्री' जैसी फिल्में बिल्कुल हटके थीं। फिल्मों में उनका काफी बोल्ड अंदाज देखा गया। जिसने फैंस का दिल जीत लिया। बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली थी। जिसके बाद से ग्लैमर वर्ल्ड से उनकी दूरियां बढ़ गई, लेकिन पिछले साल उनकी वेबसीरीज 'डेंजरस' रिलीज हुई थी जिसमें वे अपने पति के साथ दिखाई दी थीं।
Next Story





