मनोरंजन

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने करोना महामारी से बचने के लिए सभी के लिए किया प्रार्थना...वायरल हुई तस्वीरें

Subhi
20 April 2021 6:45 AM IST
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने करोना महामारी से बचने के लिए सभी के लिए किया प्रार्थना...वायरल हुई तस्वीरें
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह ध्यान लगाते हुए देखी जा सकती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह ध्यान लगाते हुए देखी जा सकती हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान मानवता को पहले से कहीं ज्यादा समय की जरूरत है। उन्होंने लिखा, सभी के लिए प्रार्थना। मानवता समय की जरूरत है।

इस तस्वीर में बिपाशा छत पर नीले और गहरे रंग के कपड़े पहने हुए ध्यान लगाते हुए देखी जा सकती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा को आखिरी बार विक्रम भट्ट की 2020 की वेब सीरीज डेंजर्स में उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ देखा गया था। उनकी अंतिम बॉलीवुड फिल्म हॉरर फ्लिक अलोन थी, जिसमें करण ने भी भूमिका अदा की थी।


Next Story