मनोरंजन

BMCM के लिए एक्ट्रेस बनीं नॉन वेजेटेरियन

Mohammed Raziq
23 April 2024 11:41 AM IST
BMCM के लिए एक्ट्रेस बनीं नॉन वेजेटेरियन
x
मुंबई : मिस वर्ल्ड 2017 और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर बचपन से ही वेजिटेरियन रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के लिए नॉन वेज खाना शुरू कर दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई। मानुषी ने कहा कि मैं उस समय BMCM फिल्म की शूटिंग कर रही थी और मुझे कोविड हो गया। इसलिए मैं बहुत डरी हुई थी। क्योंकि मैं अपना वजन कम नहीं करना चाहती थी। मुझे इस फिल्म के लिए मसल्स बनाने की जरूरत थी।
मेरे पापा एक डॉक्टर हैं और उन्होंने मुझे नॉन वेज खाने की सलाह दी। वेजिटेरियन से नॉन वेजिटेरियन होने पर उन्हें विदेशी लोकेशन पर शूटिंग के दौरान बहुत मदद मिली। हमने जॉर्डन, स्कॉटलैंड, लंदन जैसी जगहों पर फिल्म की शूटिंग की और स्कॉटलैंड में हमारे पास ज्यादा वेजिटेरियन ऑप्शंस नहीं थे, इसलिए नॉन वेज ही प्रोटीन का मेरा सबसे आसान सोर्स था।
उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल को रिलीज हुई 'बड़े मियां छोटे मियां' में मानुषी के अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ, पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में मानुषी, अक्षय के अपोजिट नजर आई हैं। 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म 11 दिन में करीब 55 करोड़ रुपए ही कमा पाई।
Next Story