मनोरंजन

एक्ट्रेस आशका गोराडिया और उनके पति का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव

Ritisha Jaiswal
29 April 2021 7:24 AM GMT
एक्ट्रेस आशका गोराडिया और उनके पति का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव
x
हाल ही में एक्टिंग को अलविदा कहकर चर्चा में आईं एक्ट्रेस आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हाल ही में एक्टिंग को अलविदा कहकर चर्चा में आईं एक्ट्रेस आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं। दोनों ने खुद को गोवा में घर पर आइसोलेट कर लिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

आशका और ब्रेंट अमेरिका के लिए रवाना हो रहे थे। इसलिए उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, दोनों में कोविड के कोई लक्षण नहीं हैं

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'हम अपने अमेरिका स्थित घर पर जाने की प्लानिंग कर रहे थे। हमने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें ब्रेंट और मैं दोनों पॉजिटिव आए। हमें इसके बारे में तब पता चला, जब हम सुबह गोवा से निकलने की वाले थे। दोनों फिजिकली ठीक हैं। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव हैं और वायरस से उबरने में वक्त लगेगा। हमारी हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल की बदौलत हमें किसी तरह के लक्षण का एक्सपीरियंस नहीं हो रहा है। हम गोवा में अपने घर पर सुरक्षित हैं और किसी के कॉन्टैक्ट में नहीं हैं।'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'भले ही आप कितने भी हेल्दी हों, लेकिन हर कोई इस वक्त रिस्क में है। ये नया स्ट्रेन खतरनाक है। हमने शनिवार को टेस्ट कराया और रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन सोमवार को दोबारा टेस्ट कराने पर.. लॉकडाउन। हम जल्द ठीक हो जाएंगे। आइये दूसरे लोगों के लिए भी प्रार्थना करें।'
बता दें कि आशका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो खुद को फिट करने के लिए खूब योगाभ्यास करती हैं, जिसके वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।


Next Story