मनोरंजन

एक्ट्रेस आशा सिंह नहीं रहीं

jantaserishta.com
23 Aug 2026 4:50 PM IST
एक्ट्रेस आशा सिंह नहीं रहीं
x
नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. बी आर चोपड़ा के आइकॉनिक सीरियल महाभारत समेत कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं आशा सिंह जयसवाल अब हमारे बीच नहीं रहीं. शनिवार 22 अगस्त के दिन उनका निधन हुआ. शाम 7.30 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. आशा जी के बेटे आकाश सिंह ने इसकी पूरी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा सिंह जयसवाल लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनके बेटे आकाश सिंह ने 23 अगस्त की सुबह 10 बजे अपनी मां का अंतिम संस्कार किया. उन्होंने अपनी मां और वेटरन एक्ट्रेस के लिए लिखा- चरित्र अभिनेत्री, समाजसेविका और भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट (मीना कुमारी की आवाज की नकल करने वाली कलाकार) और भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट कंपनी आशा इवेंट्स एंड फिल्म्स की संस्थापक, मालिक और संचालक का 22 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे निधन हो गया.
'वो एक बहुत मेहनती और मजबूत इरादों वाली महिला थीं. आप सभी उनकी आत्मा की शांति और सद्गति के लिए प्रार्थना करें. साथ ही, सोशल मीडिया पर उनके काम को जरूर देखें और उन्हें याद रखें, ताकि जहां भी उनकी आत्मा हो, उन्हें ये जानकर खुशी मिले कि लोग आज भी उनके काम को देख और याद कर रहे हैं. उनकी पूरी जिंदगी में उनका काम ही सबसे महत्वपूर्ण था. यही काम उनकी मृत्यु के बाद उन्हें शांति और मोक्ष दिलाए, इसी उम्मीद के साथ यह संदेश साझा किया जा रहा है. मृत्यु का दुख नहीं, बल्कि ब्रह्मानंद की ओर यात्रा—यही उनका संदेश था.'
आशा सिंह ने महाभारत सीरियल में कृपी का रोल अदा किया था, जो गुरू कृपाचार्य की बहन, गुरू द्रोणाचार्य की पत्नी और योद्धा अश्वत्थामा की मां थीं. वो 1970 से इंडस्ट्री में काम कर रही थीं. टीवी की दुनिया में वो एक जाना-पहचाना नाम थीं. उनके जाने से कई लोग दुखी हैं. फिल्म इंडस्ट्री भी उनके योगदान को शायद ही कभी भुला पाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story