मनोरंजन

BIG BREAKING: अभिनेत्री आशा शर्मा का निधन, टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर

jantaserishta.com
25 Aug 2024 5:58 PM IST
BIG BREAKING: अभिनेत्री आशा शर्मा का निधन, टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर
x
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. वेतरन एक्ट्रेस आशा शर्मा का 88 की उम्र में निधन हो गया है. हालांकि, इसके पीछे की वजह अबतक सामने नहीं आ पाई है. बता दें कि आशा, पिछले 4 दशक से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं. एक्ट्रेस ने मां और दादी मां के रोल अदा किए हैं.
आशा शर्मा के निधन की खबर CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन) द्वारा कन्फर्म की गई. X पर सिनटा ने आशा को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा- भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. हालांकि, आशा का निधन किस कारण से हुआ, ये अबतक पता नहीं लग पाया है.
फिल्मी करियर की बात करें तो आशा को 'दो दिशाएं', 'मुझे कुछ कहना है', 'प्यार तो होना ही था' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों में देखा गया. साल 1982 में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की फिल्म 'दो दिशाएं' में आशा ने मिसेस निवारण र्मा का रोल अदा किया था. अपनी एक्टिंग के दम पर इन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी. फिल्म में निरूपा रॉय और अरुणा ईरानी के साथ प्रेम चोपड़ा भी लीड रोल में नजर आए थे.
आखिरी बार इन्हें प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था. आशा ने शबरी का किरदार अदा किया था. स्क्रीन स्पेस बहुत कम था, लेकिन दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने के लिए काफी था. वहीं, टीवी पर ये 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' और 'कुमकुम भाग्य' में देखाय गया है. आशा ने अपने 4 दशक के करियर में करीब 40 फिल्में कीं और कई टीवी शोज किए. आशा ने स्टार परिवार अवॉर्ड्स में फेवरेट बुजुर्ग अवॉर्ड अपने नाम किया था. फैन्स आशा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story