मनोरंजन

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने भाई कर्णेश के बर्थडे पर सोशल मिडिया पर शेयर किया मजेदार PHOTO

Subhi
26 Aug 2021 4:24 AM GMT
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने भाई कर्णेश के बर्थडे पर सोशल मिडिया पर शेयर किया मजेदार PHOTO
x
अनुष्का शर्मा का सेंस ऑफ ह्यूमर गजब है। वह अक्सर मजेदार पोस्ट करती रहती हैं। अब भाई कर्णेश के बर्थडे पर उन्होंने मजेदार पोस्ट किया है।

अनुष्का शर्मा का सेंस ऑफ ह्यूमर गजब है। वह अक्सर मजेदार पोस्ट करती रहती हैं। अब भाई कर्णेश के बर्थडे पर उन्होंने मजेदार पोस्ट किया है। अनुष्का ने ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें सारा फोकस उन पर है, वहीं बचपन की शरारत भी बताई है। रक्षाबंधन पर भी अनुष्का ने अपनी और भाई की बचपन की तस्वीरें पोस्ट की थीं। अनुष्का का वह पोस्ट भी काफी पसंद किया गया था।

अनुष्का ने जो तस्वीर पोस्ट की है, अगर उसका कैप्शन न पढ़ें तो आपको उनके भाई दिखाई भी नहीं देंगे। फोटो में उनके भाई पीछे बैठे हैं। अनुष्का ने अपने पीछे इंडिकेट करते हुए लिखा है, इनको हैपी बर्थडे। बचपन में उनका बर्थडे केक काटने का ये मेरा नया वर्जन है।

रक्षाबंधन पर अनुष्का ने अपने भाई को टैग करते हुए बचपन की तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा था, न टूटने वाला बंधन। उनके भाई कर्णेश ने भी अनुष्का की कई तस्वीरें शेयर की थीं। अनुष्का इस वक्त अपने भाई के साथ इंग्लैंड में हैं। अनुष्का वहां से आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
अनुष्का लंबे वक्त से बड़े पर्दे पर नहीं दिखाई दी हैं। उन्हें 2018 में आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। बीती 11 जनवरी को विराट-अनुष्का पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने प्यारी सी बेटी वामिका को जन्म दिया है। दोनों के फैंस उनकी बेटी की झलक देखना चाहते हैं लेकिन विराट-अनुष्का ने उसे मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रखा है।


Next Story