मनोरंजन

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का इंटरव्यू में निजी जीवन पर खुलासा, वायरल हुआ ये वीडियो

jantaserishta.com
2 April 2021 10:45 AM IST
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का इंटरव्यू में निजी जीवन पर खुलासा, वायरल हुआ ये वीडियो
x
फाइल फोटो 

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं उनमें से एक हैं अनुष्का शर्मा. अनुष्का कई गंभीर मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखती हैं और हाल ही में उन्होंने बेटी की जन्म भी दिया है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर फैन्स को उनका एक पुराना वीडियो हाथ लग गया है. इस वीडियो में वह अपने निजी जीवन पर खुलकर बात कर रही है.

दरअसल अनुष्का के करियर की शुरुआत के दौरान सिमी ग्रेवाल ने उनका एक इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू में सिमी ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया था, जिसमें अनुष्का शादी के बाद काम न करने के बारे में कहा था. सिमी के पूछने पर उन्होंने कहा था, 'शादी मेरे लिए बहुत जरूरी है. मै चाहती मेरे बच्चे हों. जब मैं शादी करूंगी तो काम नहीं करूंगी.'
सिमी ग्रेवाल के शो इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल में अनुष्का शर्मा ने खुद स्वीकार किया था कि वह शादी के बाद काम से दूर ही रहेंगी, लेकिन जनवरी में बेटी को जन्म देने का बाद अनुष्का की काम पर लौटते हुए तस्वीर सामने आई थीं जिसके जवाब में सोशल मीडिया में ये वीडियो शेयर किया जा रहा है.
अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी. आखिरी बार अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में स्क्रीन शेयर की थी. फिल्म में कैटरीना कैफ भी थीं. अनुष्का के प्रोडक्शन की फिल्म बुलबुल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. पिछले साल रिलीज हुई सीरीज पाताल लोक काफी हिट हुई थी जो कि अनुष्का ने ही प्रोड्यूस की थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story