मनोरंजन

विराट कोहली नहीं इस खास को मिस कर रहीं है एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, शेयर की तस्वीर और लिखा- Miss you

jantaserishta.com
19 July 2021 2:44 PM IST
विराट कोहली नहीं इस खास को मिस कर रहीं है एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, शेयर की तस्वीर और लिखा- Miss you
x

कोरोना वायरस महामारी ने हमें नियम से जीना को दिखाया ही है, साथ ही दोस्तों और रिश्तों की एहमियत भी सिखा दी है. हालांकि इसने हमें अपने करीबियों से दूर भी कर दिया है. हर कोई अपने दोस्तों और करीबियों से मिलने के लिए तरस रहा है. इसमें अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं.

दोस्तों को मिस कर रहीं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने अपनी दोस्त कनिका करवीनकोप और नैमीषा के साथ रेस्टोरेंट में ली एक थ्रोबैक फोटो को शेयर किया है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अनुष्का शर्मा अपनी दो दोस्तों के साथ बैठी नजर आ रही हैं. यह तस्वीर 2017 की है, जब दुनिया में कोरोना वायरस नहीं था और जिंदगी आसान हुआ करती थी. अनुष्का ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'तुम्हें मिस कर रही हूं.' साथ ही रोने वाली इमोजी भी लगाई.
बता दें कि इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका और पति विराट कोहली के साथ यूके में हैं. यह परिवार भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए यूके गया था और सीरीज के बाद वहीं रुक गया. हाल ही में अनुष्का ने बाहर घूमते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें विराट कोहली भी नजर आए थे.
बेटी को रखते हैं मीडिया से दूर
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी. दोनों ने इटली में परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी. वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था. हाल ही में विरुष्का ने बेटी का छह महीने का बर्थडे सेलिब्रेट किया था. विराट और अनुष्का बेटी वामिका को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story