मनोरंजन

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने PHOTO शेयर कर लिखा- मैं भले ही परफेक्ट नहीं हूं, BUT...

Triveni
27 Nov 2020 5:03 PM IST
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने PHOTO शेयर कर लिखा- मैं भले ही परफेक्ट नहीं हूं, BUT...
x
अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अंकिता ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने येलो कलर का आउटफिट पहना है और चेहरे पर उनकी स्माइल है। इस फोटो को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, मैं भले ही परफेक्ट नहीं हूं, लेकिन मैं हमेशा मैं रहती हूं।

अंकिता इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। पहले दोनों ने साथ में दिवाली सेलिब्रेट की और फिर विक्की के बहन के दोनों बच्चों का अन्न प्राशन कराया।

मांगी थी विक्की जैन से माफी

कुछ दिनों पहले अंकिता ने विक्की जैन के लिए पोस्ट किया था। इस पोस्ट के जरिए अंकिता ने विक्की से माफी मांगी थी। अंकिता ने लिखा था, 'तुम्हारे लिए अपनी फीलिंग्स को बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। जब भी मैं हमें साथ देखती हूं तो मेरे दिमाग में एक ही चीज आती है कि मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा, एक दोस्त की तरह, एक पार्टनर की तरह। एक सोल मेट की तरह'।

शुक्रिया मेरी हर परेशानी को अपना समझने के लिए। जब मुझे तुम्हारी जरूरत पड़ी तो मदद करने के लिए। मेरे सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए शुक्रिया। मुझे माफ कर देना की तुम्हें मेरी वजह से बहुत क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ा जो तुम बिल्कुल डिजर्व नहीं करते थे। शब्द कम हैं लेकिन हमारी बॉन्डिंग शानदार है। आई लव यू'।

अंकिता लोखंडे की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शो पवित्र रिश्ता से अपने करियर की शुरुआत की। इस सीरियल में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। अंकिता ने पिछले साल ही कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म बागी 3 में भी नजर आई हैं जिसमें टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में थे।

Next Story