मनोरंजन

घमंडी है एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, खुद शेयर किया किस्सा

Nilmani Pal
11 Sept 2021 10:07 PM IST
घमंडी है एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, खुद शेयर किया किस्सा
x

मुंबई। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) टीवी के फेमस शो 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) में मानव और रचना का किरदार निभाते-निभाते करीब आ गए थे. इनकी जोड़ी को दर्शक भी बेहद पसंद करते थे. सुशांत तो अब दुनिया में नहीं लेकिन अंकिता लंबे समय बाद फिर से 'पवित्र रिश्ता' के नए सीजन में नजर आएंगी. इस सीजन में सुशांत का रोल शहीर शेख प्ले कर रहे हैं. अंकिता ने एक बार फिर पुराने दिनों को याद कर सुशांत से पहली मुलाकाता का किस्सा सुनाया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है. अंकिता ने बताया कि पहली बार एक्ट्रेस को सुशांत ने घमंडी लड़की समझ लिया था, और उन दोनों की पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही. अंकिता कहती हैं, 'सुशांत संग पहली मुलाकात काफी अजीब थी. सुशांत सेट पर चुपचाप रहते थे, वह अपनी ही दुनिया में खोए रहते थे. हम सभी को एक बार प्रोमो शूट के लिए कहीं जाना था, उन्हें मुझे घर लेने आना था. वह नीचे मेरा इंतजार कर रहे थे और मैं ऊपर तैयार हो रही थी. सुशांत मेरा इंतजार सुबह 5 बजे से कर रहे थे.'

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने आगे कहा, 'मैं आखिरकार नीचे आई तो मैं जाकर गाड़ी के पीछे वाली सीट पर बैठ गई. मां भी साथ में थीं और मैं सो गई. इस दौरान सुशांत काफी गुस्से में आ गए थे और उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी ले ली और रैश ड्राइविंग करने लगे. सुशांत को मेरे अंदर हीरोइन वाला एटीट्यूड लगा था.' बताते चलें कि, 'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था. इसमें अर्चना यानी अंकिता और मानव के रोल में शहीर शेख को देख दर्शकों ने प्यार जताया.



Next Story