मनोरंजन

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने किया शानदार डांस, चंद मिनटों में वायरल हुआ VIDEO

Gulabi
16 Feb 2021 10:32 PM IST
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने किया शानदार डांस, चंद मिनटों में वायरल हुआ VIDEO
x
ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं

ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा डांसिंग की शौकीन अंकिता लोखंडे अक्सर अपने डांस के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। उन्होंने एक बार फिर अपना खूबसूरत डांस का वीडियो शेयर किया है।


अंकिता लोखंडे ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डांस का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फिल्म 'रामलीला' के गाने 'लाल इश्क' पर डांस कर रही हैं। अंकिता लोखंडे ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'मेरें पसंदीदा गानों में से एक'। ऐक्ट्रेस का यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है



बताते चलें कि अंकिता लोखंडे टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'एक थी नायिका' और 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। वह फिल्म 'बागी 3' में दिखाई दी थी।



Next Story