मनोरंजन

बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं एक्ट्रेस अनन्या पांडेय, लड़के से की जाती थी तुलना

Triveni
10 March 2021 11:02 AM IST
बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं एक्ट्रेस अनन्या पांडेय, लड़के से की जाती थी तुलना
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय यंग एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। अनन्या सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) यंग एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। अनन्या सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। अक्सर वो अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जहां कई बार उन्हें उनकी तस्वीरों के लिए खूब तारीफें मिलती हैं। वहीं कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। बॉलीवुड में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनन्या ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। यूज़र्स कई बार उनके पतलेपन (Body Shaming)पर उन्हें ट्रोल करते हैं।


यूं तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अक्सर अपने रंग, रूप, कद, काठी के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अब इस लिस्ट में अनन्या पांडेय का नाम भी शामिल हो गया है। जिसपर उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनन्या को अक्सर उनके दुबले पतले शरीर को लेकर आलोचना का शिकार होने पड़ता है। अनन्या ने बताया कि उनके शरीर की तुलना लड़के से की जा चुकी है। यूजर्स का कहना था कि उनका शरीर देखकर उन्हें उनमें कोई महिला वाली बात नहीं दिखती।
अनन्या ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं लेकिन जब मैंने बॉलीवुड में काम करना शुरू नहीं किया था तब मेरी एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। जिसमें मैं और मेरे माता पिता मेरे साथ थे। उस समय मैं पतली थी और मुझे देखकर बोलै गया कि मैं एक लड़के की तरह दिखती हूं, बिल्कुल सपाट'।
अनन्या ने बताया कि वो ऐसी बातें सुनकर बहुत दुखी हो जाती थीं क्योंकि उस वक़्त आप खुद पर यकीन करना चाहते हो। उस वक्त आप खुद से प्यार करना सीख रहे होते हैं ऐसे में जब आपके बारे में कोई ऐसी बात कहता है तो आपका खुद पर से विश्वास उठने लगता है। हालांकि मैं अब एक ऐसी स्टेज पर पहुंच रही हूं जहां मैं खुद को पूरी तरह एक्सेप्ट कर रही हूं'।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे साउथ के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ 'लीगर' में नजर आएंगी, जो इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह शकुन बत्रा की एक फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देने वाली हैं।


Next Story