एयरलाइन स्टाफ के इस काम से एक्ट्रेस अमीषा पटेल हुई इमोशनल, देखें वायरल वीडियो

फाइल फोटो
20 साल पहले, बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ ऋतिक रोशन की जोड़ी देखी सिल्वर स्क्रीन पर हिट हुई थी. दोनों ने फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू किया था. ये फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी. फिल्म और इसका टाइटल ट्रैक काफी लोकप्रिय हुआ था. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वह भावुक होती नजर आ रही हैं. दरअसल वह काम के सिलसिले में शहर से बाहर गई हुई थीं. जहां एक एयरलाइन स्टाफ उनकी फिल्म कहो न प्यार है के टाइटल ट्रैक पर डांस करते नजर आए. उनके इस जेस्चर को देख अमीषा काफी इमोशनल हो गईं और उन सभी का शुक्रिया अदा किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





