मनोरंजन

बुरी तरह ट्रोल हुईं एक्ट्रेस आलिया भट्ट, दोस्त की शादी में स्टेज पर किया कुछ ऐसा...देखें वीडियो

jantaserishta.com
22 Nov 2021 3:12 PM IST
बुरी तरह ट्रोल हुईं एक्ट्रेस आलिया भट्ट, दोस्त की शादी में स्टेज पर किया कुछ ऐसा...देखें वीडियो
x

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन अपने बॉयफ्रेंड आदित्य सील संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. अनुष्का की शादी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. लेकिन सब में आलिया सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं. शादी से लेकर संगीत तक आलिया के फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहे हैं.

अनुष्का रंजन के संगीत सेरेमनी से आलिया भट्ट का एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आलिया साथिया फिल्म के गाने 'छलका... छलका रे' पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं. बेस्ट फ्रेंड की शादी में आलिया का डांस उनके फैंस को तो खूब पसंद आया, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस का डांस देखकर निराश हो गए और उन्होंने आलिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
सोशल मीडिया पर आलिया के डांसिंग वीडियो पर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इससे अच्छा इंस्टा में रील्स बनाने वाली लड़कियां कर देती. वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- यूट्यूब पर इससे ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस देख लेती.
अनुष्का रंजन के संगीत में आलिया ने जो लहंगा चोली पहना था, वो भी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया. आलिया के ब्लाउज के डिजाइन पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया. बैकलेस ब्लाउज की फ्रंट से क्रॉस नेकलाइन फैंस को पसंद नहीं आई और यूजर्स ने एक्ट्रेस को उनके आउटफिट को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story