मनोरंजन
शूटिंग सेट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस आलिया भट्ट, इंटरनेट पर वायरल हुई सिंपल LOOK
Shubhra Nandy
3 Feb 2021 3:12 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। इस समय उनका शेड्यूल काफी बिजी हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt)इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। इस समय उनका शेड्यूल काफी बिजी हैं। फिल्मों के चलते वो लगातार शूट भी कर रही हैं। हाल ही में आलिया को शूटिंग सेट (Alia Bhatt on The set)पर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आलिया बेहद सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं।
दरअसल ये तस्वीरें आलिया के शूट के खत्म होने के बाद की है। तस्वीरों में आलिया ब्राउन कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं उनका सिंपल लुक उन्हें और खूबसूरत बना रहा है। अपने लुक में आलिया ने सिंपल फुटवेयर्स भी पहने हुए थे।
आलिया के सेट पर सोशल डिस्टन्सिंग का पालन भी होता दिखा। हालांकि शूट के चलते आलिया ने तो मास्क नहीं पहना था लेकिन उनके आस पास सभी ने मास्क लगाया हुआ था।
आपको बता दें कि आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी और अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मस्त्र' और 'बाहुबली' फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'RRR' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म तख्त का भी हिस्सा थीं मगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल करण जौहर की ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है हालांकि अभी तक कोई आफिशियल घोषणा नहीं की गई है।
Next Story





