मनोरंजन

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी बिल्ली संग शेयर की ये तस्वीर, अमिताभ बच्चन ने कहा- मुझे बिल्लियां बिल्कुल भी पसंद नहीं...

Shubhra Nandy
23 Nov 2020 10:46 AM IST
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी बिल्ली संग शेयर की ये तस्वीर, अमिताभ बच्चन ने कहा- मुझे बिल्लियां बिल्कुल भी पसंद नहीं...
x
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. आलिया भट्ट ने कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग के टैलेंट से देशभर में नाम कमाया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में आलिया भट्ट अपनी सफेद बिल्ली के साथ खेलती नजर आ रही हैं.

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस तस्वीर में काफी क्यूट एक्सप्रेशंस दे रही हैं. एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर अमिताभ बच्चन ने बेहद ही मजेदार कमेंट किया है. दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह ने आलिया की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह कई लेडीज को उदास कर देगा कि मुझे बिल्लियां बिल्कुल भी पसंद नहीं है. लेकिन तुम्हारे चेहरे इन एक्सप्रेशंस ने मुझे इसको प्यार करना सीखा दिया है." अमिताभ बच्चन के इस कमेंट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.


बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की हाल ही में फिल्म 'सड़क 2' रिलीज हुई थी. हालांकि, यह फिल्म फैन्स को कुछ खास पसंद नहीं आई. इसके अलावा अब जल्द ही एक्ट्रेस 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे.

Next Story